Answer Key (for parents)
भाग A · बगीचे का घोंघा
1 · शब्दार्थ: छोर = अंतिम सिरा (the far end) · अद्भुत = अनोखा (amazing) · चकित = हैरान (surprised) · ध्वनि = आवाज़ (sound)
2 · विलोम: जीवन × मृत्यु · चौड़ा × तंग · सामने × पीछे · हँसना × रोना · सूखा × गीला
3 · पर्यायवाची: दुनिया = जगत, संसार · आँख = नेत्र, नयन · बगीचा = उपवन, बाग · आकाश = नभ, गगन
4 · प्रश्न-उत्तर:
1. घोंघा बगीचे के बाहर वहाँ की दुनिया देखने के लिए जाना चाहता था।
2. घोंघे ने लाल चींटों को, पेड़ पर चढ़ती गिलहरी को और गेंद के पीछे भागते कुत्ते को देखा।
3. घोंघे का सिर आसमान तक जाते खजूर और बड़ के लंबे पेड़ को देखकर चकरा गया।
5 · वाक्य (sample): अचानक — वह हँसते-हँसते अचानक रोने लगा। | मज़ेदार — यह चुटकुला बहुत मज़ेदार है।
6 · सोचो: (1) हमें कभी हार नहीं माननी चाहिए और मेहनत करके आगे बढ़ना चाहिए। (2) घोंघे की उम्र उसके कवच (खोल) पर बने छल्लों/घेरों को गिनकर पहचानी जाती है।
भाग B · संज्ञा
7 · परिभाषा: किसी व्यक्ति, वस्तु, प्राणी या स्थान के नाम को संज्ञा कहते हैं।
8 · भेद: भारत — व्यक्तिवाचक · पेड़ — जातिवाचक · गंगा — व्यक्तिवाचक · कुत्ता — जातिवाचक · दिल्ली — व्यक्तिवाचक · नदी — जातिवाचक
9 · उचित संज्ञा: 1. शेर 2. तितली 3. दिल्ली 4. धोबी 5. ग्वाला 6. आसमान 7. मछली 8. कोयल
10 · छाँटकर भेद:
1. मीना — व्यक्तिवाचक; गुड़िया — जातिवाचक 2. मोर — जातिवाचक
3. भारत — व्यक्तिवाचक; नदियाँ — जातिवाचक 4. रोहन — व्यक्तिवाचक; पुस्तक — जातिवाचक
5. हिमालय — व्यक्तिवाचक; पर्वत — जातिवाचक 6. सीमा — व्यक्तिवाचक; केला — जातिवाचक
11 · शब्द (sample): व्यक्तिवाचक — राम, सीता, भारत, दिल्ली, गंगा, ताजमहल | जातिवाचक — लड़का, नदी, पेड़, शहर, पुस्तक, फूल
12 · अनुच्छेद: जातिवाचक — दोस्त, विद्यालय, पुस्तकों, मैदान, फुटबॉल | व्यक्तिवाचक — माया, सोहन, रितेश